फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में उतरा वायु सेना का विमान

Sun, 06 Oct 2013 08:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित डीडीए पार्क में रविवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एयरफोर्स के टू-सीटर माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट (डब्ल्यू-3413) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन


हादसे के समय पार्क में हजारों बच्चे खेल रहे थे। पायलट व को-पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एयरक्राफ्ट को पार्क के एक कोने में सुरक्षित उतार दिया।

इस दौरान एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा। दोपहर बाद एयरफोर्स के अधिकारी जहाज को ट्रक में लादकर ले गए।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से इस एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी।

तस्वीरों में देखें: सेना के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

आम दिनों में इसका इस्तेमाल एनसीसी (एयरफोर्स विंग) को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है, लेकिन हिंडन एयरबेस पर रविवार को एयरफोर्स शो की रिहर्सल के लिए आसमान से पक्षियों को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

इसे स्क्वाड्रन लीडर (पायलट) विद्युत घोष व को-पायलट सुमिथ चला रहे थे। जहाज उत्तर-पूर्वी जिला के ऊपर चक्कर लगा रहा था।

विद्युत घोष ने पुलिस को बताया कि अचानक 10:25 बजे एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस पर विद्युत व सुमिथ ने जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


एयरक्राफ्ट शाहदरा के आसपास घनी आबादी वाले क्षेत्र पर था। इस बीच विद्युत को डीडीए पार्क दिखाई दिया।

बड़े मैदान में रविवार होने से हजारों बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। विद्युत ने मकानों को बचाते हुए पार्क के एक कोने में एयरक्राफ्ट को उतार दिया।

तेज आवाज के साथ जैसे ही एयरक्राफ्ट उतरा बच्चे उसकी ओर लपके। पार्क में ही दमकल केंद्र और पुलिस थाना मौजूद था। चंद ही मिनटों में पुलिस और दमकल की गाड़ियां आ गईं। विद्युत व सुमिथ भी सुरक्षित बाहर आ गए।

वहीं, विमान गिरने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में तमाशबीन घटनास्थल पहुंच गए जिससे मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। करीब 11:25 बजे एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोपहर बाद एयरक्राफ्ट को खोलकर एयरफोर्स के वाहनों से वापस ले जाया गया। एयरफोर्स अधिकारी विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें