अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा इन दिनों यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटीव्स की सिलिकॉन वैली सीट के लिए चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार भारतीय मूल के आरओ खन्ना के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं।
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार माइक होंडा के समर्थन में मिशेल ओबामा ने फोन कॉल रिकॉर्ड किए हैं। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से भी चार नवंबर को होने जा रहे चुनाव में होंडा को वोट देने की अपील की है।
होंडा को खन्ना से कड़ी चुनौती मिल रही है, क्योंकि उन्हें कैलिफोर्निया में सिलिकॉन वैली के शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं का समर्थन मिल गया है।
वैसे कई विशेषज्ञों का मानना है कि होंडा के पक्ष में मिशेल ओबामा के कैंपेन से उन्हें खन्ना पर बढ़त मिल सकती है। अगर चुनाव में खन्ना को जीत मिलती है तो वह यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटीव्स के लिए चुने जाने वाले पहले हिंदू भारतीय-अमेरिकी होंगे।