फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शिक्षक भर्ती में फर्जी आवेदनों की भरमार

Thu, 31 Jan 2013 02:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए विभिन्न जिलों से जारी हो रही मेरिट लिस्ट में 100 फीसदी अंक पाने वालों की भरमार है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मेरिट लिस्ट में कई ऐसे आवेदक भी शामिल हैं जिन्होंने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और बीएड समेत सभी कोर्सों में 100 फीसदी अंक पाए हैं। 
विज्ञापन


उदाहरण के लिए सीतापुर जिले से सामान्य वर्ग के लिए जारी मेरिट में दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे आवेदकों के लाब्धांकों का योग 100 है। दूसरे स्थान पर रहे विनोद कुमार ने हाई स्कूल में 600 में 600, इंटर में 500 में 500, स्नातक में 1800 में 1800 और बीएड में 800 में 800 अंक प्राप्त किए हैं। 

सीतापुर की लिस्ट में ही पहले पायदान पर आईं ममतेश कुमारी के लाब्धांकों का योग 2971.28 है यानी उन्होंने 100 फीसदी से भी अधिक नंबर प्राप्त किए हैं। अब तक जितने जिलों की मेरिट जारी हुई, उनमें इसी प्रकार की अनेक गड़बड़ियां पाई जा रही हैं। अब यह कम्यूटर की चूक है या आवेदकों का फर्जीवाड़ा यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन इससे कटऑफ जरूर आसमान पर पहुंच गया है। कटऑफ देखकर उन आवेदकों की उम्मीद टूटती नजर आ रही हैं, जो मेरिट में निचले पायदान पर हैं।
विज्ञापन


भगवान राम’, ‘फर्जी’ और ‘लादेन’ भी बनेंगे शिक्षक! 
आवेदकों का फर्जीवाड़ा नंबरों तक ही सीमित नहीं है। कई ऐसे आवेदक भी मेरिट में शामिल हैं, जिन्होंने अपना नाम जय श्रीराम, फर्जी और लादेन तक लिख डाला है। आगरा में पंजीकरण संख्या 0100247212 के आवेदक का नाम ‘जय श्रीराम’ और पिता का नाम दशरथ है। उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1976 और पता थाना श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या, फैजाबाद। इनके प्राप्तांक हाईस्कूल में 600, इंटर में 500, स्नातक में 1350 और बीएड में 1000 है।

आगरा में क्रम संख्या 20 पर ओसामा बिन लादेन हैं इनके पिता का नाम बिल क्लिंटन है। आगरा में ही क्रम संख्या एक पर आवेदक राम और पिता का नाम श्याम है। क्रम संख्या 8, 10, 12, 13, 14, 15 व 17 में आवेदक ए व पिता का नाम भी ए है। कुछ ने अपना नाम बी तो कुछ में एफ लिखा है।

लखनऊ की लिस्ट में चौथे अभ्यर्थी ने खुद को ही फर्जी बता दिया है। मसलन आवेदन में अभ्यर्थी अपना नाम फर्जी और पिता का नाम फर्जी सिंह लिखा है। इसे भी दसवीं से लेकर बीएड तक सभी कक्षाओं में 99 फीसदी तक अंक हासिल हुए हैं। यहीं नहीं फर्जी के टीईटी में अंक असल टॉपर से भी अधिक हैं।

ऊंचा कटऑफ देखकर आवेदकों की टूटीं उम्मीदें
शिक्षक भर्ती का कटऑफ इतना ऊंचा है कि औसत अंक पाने वाले अभ्यर्थी तो उम्मीदे ही छोड़ चुके हैं। कटऑफ में सामान्य वर्ग के उन्हीं आवेदकों को जगहे मिली है जो 65 फीसदी से अधिक अंकों में पास हुए हैं। अब तक जारी हुए कटऑफ में तो सहारनपुर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां कम से कम 71.70 प्रतिशत अंक पाने वालों को ही मौका मिलेगा, जबकि अधिकतम कटऑफ 96.42 प्रतिशत है।

अब तक जारी कटऑफ में 65 फीसदी से कम अंक पाने वाले सामान्य वर्ग के किसी आवेदक को मौका नहीं मिलेगा। अधिक सीटों वाले जिलों में मेरिट भी काफी अधिक गई। सीतापुर में 6400 पद और मेरिट न्यूनतम 70.43 प्रतिशत।

मतलब साफ कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और बीएड को जोड़कर यदि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 70.43 प्रतिशत से कम अंक होंगे तो वह शिक्षक बनने से वंचित हो जाएगा। यह तो सर्वाधिक सीट वाले जिले का हाल है। लखनऊ जैसे कम 12 पद वाले जिले में सामान्य वर्ग की मेरिट 85.58 प्रतिशत गई है, यानी इससे कम अंक वालों का पत्ता साफ।

मेरिट लिस्ट की अनियमितताओं के संबंध में जब बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरिट में जो भी नाम गलत हैं या फिर पूर्णांक व प्राप्तांक एक समान हैं उनका नाम काउंसलिंग के समय हटा दिया जाएगा और इसके बाद वालों को मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन



सर्वाधिक कटऑफ
सहारनपुर    पद- 600
सामान्य        96.42 से 71-70
एससी        66.33
एसटी        59.62
ओबीसी        69.81
----
लखनऊ        पद 12
सामान्य        85.58
ओबीसी        85.58
एससी        72.07
---------------
सुल्तानपुर    पद- 500
सामान्य        86.83 से 70.70
एससी        70.25 से 65.45
एसटी        69.28 से 62.02
ओबीसी        70.69 से 69.02
------------------------------
बागपत        पद- 12
सामान्य        80.33
एससी        72.29
ओबीसी        78.00
-------------------------------
आगरा        पद- 200
सामान्य        79.60
एससी        70.40
एसटी        76.76
ओबीसी        72.85
-----------------------------
सबसे कम मेरिट
कुशीनगर    पद- 4000
सामान्य        68.73
एससी        63.44
एसटी        60.33
ओबीसी        67.16
--------------------------
इटावा        पद- 600
सामान्य        69.02
एससी        64.13
एसटी        57.02
ओबीसी        67.02
-------------------------
मीरजापुर    पद- 2000
सामान्य        69.38
एससी        64.07
एसटी        62.18
ओबीसी        67.88
-------------------------
सीतापुर        पद- 6400
सामान्य        70.43
एससी        63.72
एसटी        58.79
ओबीसी        67.43
------------------------
ललितपुर    पद- 600
सामान्य        70.96
एससी        65.42
एसटी        59.19
ओबीसी        68.82
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें