राष्ट्रीय जनता दल का जनता दल परिवार में विलय हो जाएगा। इस बात की घोषणा स्वयं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना में की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जनता दल परिवार में छह पार्टियां शामिल होंगी।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या होगा और इसका स्वरूप कैसा होगा। इसकी घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे।
जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार में चुनावों से पहले एक बार फिर से जनता परिवार के एक होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
बिहार में इस साल नंवबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। रविवार को पटना में पार्टी की राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता परिवार में विलय पर फैसला लिया गया। लालू प्रसाद यादव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपना नेता माना है।
लालू ने कहा कि आज देश भर में एक निशान और एक पार्टी की जरूरत है। देश भर में हम बीजेपी-कांग्रेस के अलग एक राजनीतिक विकल्प लोगों को उपलब्ध कराएंगे।