फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्क: मोदी को रोटी-सब्जी, शरीफ खा रहे चिकन

Thu, 27 Nov 2014 08:34 AM IST
एजेंसी/काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षेस में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की राहें तो जुदा थी हीं, उनका जायका भी अलग दिखा।
विज्ञापन


यहां के जिस होटल क्राउन प्लाजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ समेत सार्क नेता ठहराए गए हैं, वहां उन दोनों के जायके का खासा ख्याल रखा जा रहा है। मोदी जहां हल्का मसालेदार और कम तेल वाला सादा भोजन ले रहे हैं तो शरीफ जमकर चिकन और हलाल मटन का लुत्फ उठा रहे हैं।

होटल के व्यंजन तैयार करने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, "पीएम मोदी नाश्ते में कई तरह के फल, उत्तपम या इडली और चाय के साथ बिस्कुट लेते हैं। जबकि दोपहर के भोजन में वह जीरा चावल व दाल, दो तरह की सब्जी, तवा रोटी और सब्जियों का सूप ले रहे हैं। वह अपने खाने में सादी दही और मसाला छाछ भी लेते हैं। जबकि रात के भोजन में वह गुजराती करी के साथ खिचड़ी, दाल-रोटी, फल और कोई मीठा व्यंजन लेते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने बताया कि शरीफ को भोजन में हलाल गोश्त लेना पसंद है। कर्मचारी ने बताया कि पाक पीएम अपने दिन और रात के भोजन में खास पाकिस्तानी तरीके से पकाई हुई मछली, चिकन और मांस लेते हैं। मीठे में वह खीर लेना पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें