अगर आप बैठे-बिठाए लाखों रुपए जीत जाएं तो आप भी खुशी से उछलने लगेंगे। लेकिन एक आदमी जीतने की खबर सुनकर इतना खुश हुआ कि उसे दिल का दौरा पड़ गया।
दरअसल ये मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी का है। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक रावलपिंडी के 60 वर्षीय जरार नाम के एक व्यक्ति को 12 लाख के इनाम बांड जीतने की खबर मिली।
जिस बैंक में जरार ने इनामी बांड जीता था, वहां उसे बुलाया गया। जब बैंक के अधिकारियों ने उसे बताया कि उसने लॉटरी में 12 लाख का इनामी बांड जीता है तो ये सुनकर जरार बैंक मे ही बेहोश हो गया।
जब तक बैंक अधिकारियों द्वारा उसे मेडिकल सुविधा दी जाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि जरार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
लाखों रुपए की लॉटरी जीतने वाला जरार एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। अब बैंक इस जीती हुई रकम को जरार के परिवार को देने का विचार कर रहा है।