फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव आज

Sat, 23 Feb 2013 12:02 AM IST
कोहिमा/शिलांग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में शनिवार को विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनावों के मद्देनजर दोनों राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है। दोनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। मेघालय में 345 जबकि नगालैंड में 188 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


मेघालय में चुनावों के मद्देनजर 2485 अधिकारी और अर्द्धसैनिक बल की 91 कंपनियां तैनात की गई हैं। पांच राज्यों की पुलिस और बीएसएफ की टीम पहले से ही राज्य में तैनात है।

मुख्यमंत्री संगमा और कांग्रेस अध्यक्ष लपांग के अलावा राज्य के गृह मंत्री एचडीआर लिंगदोह, शिक्षा मंत्री आरसी लालो, यूडीपी के अध्यक्ष डोन कूपर रॉय, विपक्ष के पूर्व नेता एवं पीए संगमा के बेटे कोनराड के. संगमा और उनके भाई जेम्स संगमा दूसरे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए गए हैं जबकि सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनावी मैदान में 15 दल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पीए संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी 32 सीटों, एनसीपी 21 और भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सभी उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 25 है।

दूसरी ओर नगालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए 188 उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को मतपेटी में बंद हो जाएगा। इस दौरान 11 लाख 93 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मुख्यमंत्री नेफियू रियो, विधानसभा अध्यक्ष कियानिली पेसेयिए, नेता विपक्ष तोकोहेहो येप्थोमी, एसआई जमीर और पूर्व गृहमंत्री इमकोंग एल इमचेन प्रमुख उम्मीदवारों में से एक हैं। उम्मीदवारों में 39 निर्दलीय और दो महिलाएं भी शामिल हैं।

चालफिल्ह विधानसभा सीट पर उप चुनाव
मिजोरम के आइजोल जिले की चालफिल्ह विधानसभा सीट शनिवार को उप चुनाव होंगे। इस सीट पर सात उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। एमपीसी से अलग हुई एमएनएफ पार्टी से चुनाव लड़ रहे लालवेनहिमा हमार छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं क्योंकि अगर हमार समुदाय के एक तिहाई वोटर भी उनके पक्ष में वोट देते हैं, तो वह जीत सकते हैं। हालांकि इस क्षेत्र में सत्ता धारी पार्टी कांग्रेस का वर्चस्व है। इस सीट पर कुल 17,054 मतदाता हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें