नेपाल में आए भूकंप के बाद के हालातों से सबसे पहले दुनिया के रूबरू कराने वाले काठमांडू के आशुतोष न्यूपाने पिछले 24 घंटों से भूखे प्यासे घूम रहे हैं।
आशुतोष ने अपने ट्विटर हैंडल @iHunnt से जो तस्वीरें पोस्ट की थीं उन्हें बीबीसी समेत दुनियाभर के मीडिया ने इस्तेमाल किया। पहले वो ट्विटर पर 'पण्डित बाजे' के नाम से थे। अब उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर 'प्रे फॉर नेपाल' कर लिया है।
बेहद खराब टेलीफोन लाइन पर उन्होंने बीबीसी हिंदी के दिलनवाज पाशा से बात की जिसमें कई दर्दनाक जानकारियां सामने आईं।