फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की धमकी, सत्ता में आए तो मीडिया को भेजेंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने बयानों से रोजना नए-नए विवादों को दावत दे रहे हैं। नागपुर में गुरुवार को आयोजित डिनर पार्टी में उन्होंने मीडिया के खिलाफ ऐसा बयान दिया है, जिससे नया विवाद छिड़ गया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रचार करने के लिए मीडिया को भारी रकम दी गई है। मीडिया मोदी के खिलाफ एक भी रिपोर्ट नहीं दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनीं तो वे मीडिया के लोगों को जेल भेज देंगे। आम आदमी पार्टी ने ये डिनर लोकसभा चुनावों के लिए फंड जुटाने के लिए आयोजित किया था।

डिनर में शामिल होने वालों से 10-10 हजार रुपए वसूल किए गए थे। डिनर में मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया था।

गुजरात के बारे में चुप है मीडिया

इसी कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, 'पिछले एक साल से हमारे दिमाग में केवल मोदी, मोदी, मोदी और मोदी ही भरा जा रहा है। कुछ टीवी चैनल कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, रामराज्य आ गया है। ये हो गया है, वो हो गया है।

उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों को मोदी को प्रमोट करने के लिए भारी पैसा दिया गया है।

केजरीवाल ने अपने भाषण में मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में पिछले 10 वर्षों में 800 किसानों ने आत्महत्या की है। लेकिन ये हमें कभी नहीं बताया गया।

मीडिया ने खुद को बेच दिया है

केजरीवाल मोदी तक ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा 'गुजरात में अडानी को एक रुपए में जमीन दे दी गई। लेकिन ये कोई चैनल नहीं दिखाएगा। लेकिन अरविंद ने सिक्योरिटी ले ली है, अरविंद ने सिक्यूरिटी नहीं ली है। अरविंद ने जेड केटेगरी की सिक्योरिटी ली है, वाई केटेगरी की सिक्योरिटी ली है। अरे, भाड़ में गई तेरी सिक्योरिटी। ये मोदी की सच्चाई नहीं दिखाएंगे।'

धमकी भरे लहजे में केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरी मी‌डिया ने खुद को बेच दिया है। बहुत बड़ी साजिश हुई है। सत्‍ता में आए तो हम इसकी जांच कराएंगे और म‌ीडिया समेत सभी लोगों को जेल में डाल देंगे।

हालांकि बाद में केजरीवाल ने इन बयानों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मी‌डिया को ऐसा कैसे बोल सकते हैं। 
विज्ञापन

सिसोदिया ने दिया केजरी का साथ

केजरीवाल ने मीडिया के खिलाफ पहली बार ऐसे आरोप नहीं लगाए हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए जब उन्होंने रेल भवन पर धरना दिया था, तब भी ‌मीडिया की रिपोर्टिंग पर वह जमकर बरसे थे।

उन्हीं की कैबिनेट में मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने भी एक बार रिपोर्टर से ये पूछ लिया था कि मोदी ने आपको कितने पैसे दिए हैं। जिसके बाद विवाद ‌छिड़ गया था।

वहीं, केजरवाल के बयान को आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि ‌मीडिया पर पैसे लेने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें