फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने नहीं कहा, पीएम की करूंगी पिटाई'

Tue, 22 Jan 2013 10:07 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को पीटने संबंधी बयान पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मीडिया के एक वर्ग ने जानबूझकर उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। ममता ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि वह प्रधानमंत्री को पीटेंगी।
विज्ञापन


ममता ने कहा, ‘मीडिया का एक वर्ग लगातार मेरे शब्दों को अपने निहित स्वार्थ के लिए तोड़ मरोड़ रहा है। मैंने यह नहीं कहा था कि मैं प्रधानमंत्री को पीटूंगी। मैंने यह कहा था कि मैं उर्वरक की कीमतों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से 10 बार मिली। इससे अधिक मैं कुछ और नहीं कर सकती। अब मैं क्या जाकर उनकी पिटाई करूं?’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने सिर्फ इतना कहा था, लेकिन मीडिया का एक वर्ग आरोप लगा रहा है कि मैंने पीएम को पीटने की बात कही। यह पूरी तरह से बेबुनियाद और आधारहीन बात है।’
विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री दीपा दासमुंशी ने मांग की थी कि मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ गैर लोकतांत्रिक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें