फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप में शामिल हो सकती हैं मेधा पाटकर

Fri, 10 Jan 2014 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर की आम आदमी पार्टी से जुड़ने की संभावना है। पत्रकार आशुतोष एक दो दिनों में पार्टी से जुड़ सकते हैं। गुरुवार को सेवानिवृत्त आईपीएस उदय सहाय ने भी झाड़ू थाम ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पत्रकार आशुतोष पार्टी से एक दो दिन में जुड़ कसते हैं।

मेधा के जुड़ने के सवाल पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि योगेंद्र यादव ने मेधा से संपर्क किया। उन्होंने एक- दो दिन में जवाब देंगी।

गौरतलब है कि मेधा ने अन्ना आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में और जंतर मंतर पर अरविंद के अनशन में भी शिरकत की थी।

आशुतोष ने दिया इस्तीफा
टीवी पत्रकार आशुतोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए आशुतोष लिखा है कि हम फिर से ऐतिहासिक पल का सामना कर रहे हैं। सामाजिक मंथन चल रहा है। इस बदलाव को और मजबूत व खूबसूरत बनाने के लिए हर किसी को योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि आठ साल पहले मैंने अपना रास्ता बदला था और अब फिर से वही समय आ गया है। नियति की एक और पुकार है, मुझे इसके साथ बढ़ना ही होगा। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इनके पार्टी में शामिल होने का भी ऐलान हो सकता है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आईपीएस उदय सहाय ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। उदय सहाय एक लेख से मिली जानकारियों के आधार पर लोकायुक्त ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जांच की थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात मानते हुए पेनाल्टी भी लगाई थी। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें