फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का रेट 45 पैसे, राहुल को खरीदारों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे जैसे 16 मई का दिन करीब आ रहा है, प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सट्टेबाजी तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के नाम पर खूब सट्टेबाजी हो रही थी। लेकिन अब सट्टेबाज राहुल गांधी के नाम पर सट्टा नहीं लगा रहे हैं। राहुल की जगह अरविंद केजरीवाल सट्टेबाजों का प्रिय दांव बन गया है। इसकी वजह साफ है कि ओपिनियन पोल और चुनावी अनुमान मोदी और केजरीवाल में टक्कर दिखा रहे हैं जबकि राहुल का नाम किसी भी रेस में शामिल तक नहीं है।

कांग्रेस को मायूस कर रहे ऐसे संकेत

जाहिर तौर पर सट्टेबाजी के ये रुझान कांग्रेस को निराश कर रहे हैं। कांग्रेसी खेमे के अंदर इस बात की मायूसी फैल रही है कि उनके उम्मीदवार को कोई इस लायक भी नहीं समझ रहा ‌कि उस पर कम ही सही लेकिन दांव तो खेला जाए।

हालांकि प्रियंका के चुनावी मैदान में आने से मामला कुछ रोचक लग रहा है लेकिन फिर भी लग रहा है कि कांग्रेस सत्ता की रेस में नहीं है।

पीएम पद दूर की कौड़ी

राजकोट, इंदौर और अहमदाबाद में अगले पीएम के लिए सट्टेबाजी जोरों पर है। पिछले माह तक तो सट्टेबाज राहुल गांधी के नाम पर 6-7 रुपए के सट्टे लगा रहे थे लेकिन अप्रैल माह में सट्टेबाजों ने राहुल के नाम पर दांव लेना भी नामंजूर कर दिया। उस वक्त आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के रेट भी काफी अच्छे चल रहे थे।

क्या है मोदी का रेट

मार्केट में सबसे ज्यादा फायदा भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम पर हो रहा है। राहुल की तुलना में नरेंद्र मोदी का रेट 45 पैसे है। इसे इस तरह देखिए - कोई व्यक्ति मोदी के नाम पर 100 रुपए का सट्टा खेलता है। अब 16 मई के बाद यदि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने तो उस व्यक्ति को 145 रुपए मिलेंगे।

राहुल रेस में ही नहीं

सट्टेबाजी के बाजार में एक शख्स ने बताया कि इस समय बाजार में मोदी और केजरीवाल की धूम है। सब लोग 16 मई के लिए मोदी और केजरी के नाम पर लाखों का सट्टा लगा रहे है। राहुल गांधी इस रेस के खिलाड़ी नहीं रह गए हैं। यहां तक कि कई सट्टेबाजों ने ग्राहकों की कमी देखते हुए राहुल पर सट्टा खेलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

राजग के रेट तो देखिए

इंदौर राजकोट सर्किल में राजग के नाम पर 44 पैसे का रेट चल रहा है। भाजपा के 200 सीट पर 46 पैसे और 250 सीटों के लिए 58 पैसे का रेट चल रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस 100 सीटों से भी कम पाएगी, इस पर ताबड़ तोड़ सट्टेबाजी हो रही है। कांग्रेस 85-90 सीटों पर सिमटेगी इस पर 1.60 और 1.70 पैसे का रेट  चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें