फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्डॉनल्ड ने गरीब बच्चे को भगाया, मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे स्थित एक मैक्डॉनल्ड रेस्टोरेंट ने एक स्ट्रीट ब्वाय को बाहर भगा दिया है। इस मसल पर बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि यह लड़का फैंटा फ्लोट लेने के लिए इस रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ था लेकिन उसी वक्त रेस्टोरेंट वालों ने उसे बाहर भगा दिया। इस बच्चे को रेस्टोरेंट के भीतर लाने वाली एक महिला ने इस पूरे वाकये को फेसबुक पर शेयर किया है।
विज्ञापन


महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ मैक्डॉनल्ड गई थीं। वहां पर मैने खुद के लिए और अपने दोस्तों के लिए कोक फ्लोट आर्डर किया था। जब हम सब अपनी ड्रिंक्स खत्म कर बाहर आए तो हमने देखा कि एक स्ट्रीट ब्वॉय बाहर खड़ा था जिसने हमसे कहा कि हम उसे अंदर से कोक फ्लोट लाकर दे दें। तब मैने तय किया कि मैं उसे फैंटा फ्लोट दिलाउंगी।"

महिला को बाहर लाकर ही देना पड़ा फैंटा फ्लोट

इस महिला ने बताया कि जब हमने उस लड़के से कहा कि क्या वो हमारे साथ लाइन में खड़ा होकर अपना आर्डर देगा। ऐसा कहने पर वह मान गया, लेकिन जब रेस्टोरेंट वालों ने एक स्ट्रीट ब्वाय को अंदर देखा तो उन्होंने उस बच्चे को धक्का देकर बाहर भगा दिया।

हैरानी वाली बात यह रही कि जब उस महिला ने कहा कि वह लड़का उसके साथ है तब रेस्टोरेंट वालों ने यह कहा कि इस तरह के लोगों को यहां आने की अनुमति नहीं है। मजबूरन इस महिला को फैंटा फ्लोट बाहर लाकर ही उस बच्चे को पिलाना पड़ा।
विज्ञापन

फडणवीश बोले मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं

इस मसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीश का कहना है कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए वो पूरा मामला जानने के बाद ही इस पर बोलना उचित समझेंगे।

वहीं मैक्डॉनल्ड इंडिया का कहना है कि वो इस पूरे मामले की जांच करेंगे और अगर ऐसा पाया जाता है कि उनके किसी कर्मचारी ने इस तरह का बर्ताव किया है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मैक्डॉनल्ड इंडिया का कहना है कि हम समानता के साथ हर किसी के सम्मान को सुनिश्चित करते हैं और सम्मान देने के मामले में किसी भी प्रकार के भेदभाव का समर्थन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि एक स्ट्रीट ब्वॉय के साथ हुए दुर्व्यवहार की आंतरिक जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें