यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के हेलीकॉप्टर और कार की तलाशी ली गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गईं मायावती के हेलीकॉप्टर व कार की तलाशी लिए जाने से वे बेहद खफा हैं।
उनका कहना है कि दलित होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर व कार की तलाशी ली गई। मालूम हो, कर्नाटक के गुलबर्ग में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मायावती के कार व हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।
दरअसल, मायावती शनिवार को कर्नाटक के गुलबर्ग इलाके में चुनाव प्रचार के लिए गई थी, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश पर मायावती के कार व हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई।
मायावती ने जोर देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने कभी राहुल गांधी व सोनिया गांधी की तलाश क्यों नहीं ली, जबकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वे दोनों भी चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे थे।
गौरतलब है कि कर्नाटक में 5 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी जंग जीतने के लिए बसपा भी जोर-आजमाइश कर रही है।