फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश: मायावती

Sun, 11 Nov 2012 10:57 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार की वजह से राज्य एक बार फिर से अपराध प्रदेश बन गया है। मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब महसूस होने लगा है कि उन्होंने सपा को सत्ता सौंपकर कितनी बड़ी गलती की।
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात के बाद बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। राज्य में सपा सरकार के आने के बाद यह हालात बने हैं और इससे जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अब 99 नहीं, बल्कि 100 फीसदी अपराध प्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को अब यह अहसास हो रहा है कि समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर उन्होंने गलती की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई राज्य के किसी भी जिले में जाए और आम आदमी से पूछे तो वह यही जवाब देगा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। बसपा की सरकार इससे कहीं अच्छी थी। उत्तर प्रदेश में सपा के सत्ता में आने के बाद मायावती कानून व्यवस्था के मसले पर अखिलेश सरकार को पहले भी नाकारा करार दे चुकी हैं।
विज्ञापन


खुद के नेतृत्व वाली सरकार को उन्होंने आज सपा से बेहतर करार दिया। गौरतलब है कि मायावती आज प्रधानमंत्री के बुलावे पर दोपहर के भोज के लिए उनसे मिलने पहुंची थीं। सपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री से कुछ ही दिन पहले रात्रिभोज में मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें