फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने केजरीवाल को कहा तानाशाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन पर पार्टी में तानाशाही चलाने का आरोप लगता रहा है उन मायावती ने केजरीवाल को तानाशाह करार दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब बसपा सुप्रीमो मायावती के निशाने पर भी आ गए हैं। जिन मायावती पर अपनी पार्टी बसपा में तानाशाही के आरोप लगते रहे हैं, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को तानाशाह करार दिया है।

मायावती ने केजरीवाल को तानाशाह बताया और और कहा कि वे साजिशन इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।

जनलोकपाल पर आप सरकार के विवादित कदम पर मायावती ने कहा कि देश संविधान के हिसाब से ही चलेगा न कि किसी नेता की मनमर्जी से।
Trending Videos

माया ने केजरीवाल की नीयत पर उठाया सवाल

मायावती ने अरविंद केजरीवाल की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी की नजर कामकाज की जगह लोकसभा चुनाव पर है।

आज ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी कहा है कि संविधान का पालन करना देश के राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ने एक बार फिर केजरीवाल और उनकी पार्टी को संविधान के हिसाब से काम करने की नसीहत दी है।

इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में भी उन्होंने केजरीवाल सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए थे।

केजरीवाल की कार्यशैली पर भी उठा सवाल

अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। आप के विधायक रहे विनोद कुमार बिन्नी ने भी केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि पार्टी में केवल केजरीवाल के फैसलों पर मुहर लगाई जाती है। केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

जनलोकपाल बिल को लेकर केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की तकरार जगजाहिर हो चुकी है। आम आदमी पार्टी नजीब जंग को कांग्रेस का एजेंट तक करार दे चुकी है।
विज्ञापन

अन्ना हजारे ने केजरीवाल को सही ठहराया

इस बीच अन्ना हजारे ने कहा है कि वो केजरीवाल से मिलकर खुश हैं और जनलोकपाल के मसले पर केजरीवाल जो भी कर रहे हैं वो लोकतंत्र के मुताबिक है।

जनलोकपाल बिल पास न होने की हालत में केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी को अन्ना हजारे ने सही ठहराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें