फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के बाद अब चुनाव मैदान में आई HAM

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल हुए विधान सभा चुनाव से पहले बनी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय आम आदमी पार्टी (बाप) के बाद अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक नई पार्टी हिंदुस्तान यूनाइटेड मूवमेंट (हम) का उदय हुआ है।
विज्ञापन


इत्तिहाद मिल्लित कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान और भारतीय संत समिति के अध्यक्ष कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नई पार्टी हिंदुस्तान यूनाइटेड मूवमेंट (हम) का गठन कर सांप्रदायिक भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने की घोषणा की है।

केजरीवाल के साथ जुड़ेगी हम

हम ने आप से नजदीकियां दिखाते हुए कहा है कि अगर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे तो पार्टी तन, मन और धन से केजरीवाल के साथ खड़ा होगी।

हालांकि इसके साथ ही पार्टी ने यह साफ कर दिया कि उनका समर्थन समूचे आप को नहीं बल्कि केजरीवाल तक ही सीमित रहेगा। इस दौरान हम ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह और बसपा प्रमुख मायावती को भी मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की चुनौती दी।

सपा से तोड़ा था तौकीर ने नाता

उल्लेखनीय है कि तौकीर रजा ने बीते दिनों सपा से नाता तोड़ लिया था। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आप का समर्थन किया था।नई पार्टी की घोषणा करते हुए मौलाना तौकीर और आचार्य प्रमोद ने कहा कि देश को सांप्रदायिक भ्रष्टाचार से बड़ा खतरा है।

सभी दल महज वोट के लिए देश के सांप्रदायिक वातावरण को खराब कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ने सांप्रदायिक सदभाव के लिए नई पार्टी बनाने की पहल की है।

दोनों नेताओं ने कहा कि हम देश भर में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही मुख्य धारा के दलों को बेनकाब करने के लिए संभल में आगामी नौ अप्रैल को रैली के आयोजन की घोषणा की। इस दौरान मौलाना तौकीर ने स्वीकार किया कि उनकी आप से निकटता है।
विज्ञापन

कारपोरेट बड़ा खतरा

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कारपोरेट भ्रष्टाचार के खिलाफ तो अभियान चला रहे हैं, मगर सांप्रदायिक भ्रष्टाचार के खिलाफ खुल कर बोलने से बचते रहे हैं। जबकि वर्तमान में कारपोरेट भ्रष्टाचार से बड़ा खतरा सांप्रदायिक भ्रष्टाचार है।
    
इस सवाल के जवाब में मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि बीते 4 फरवरी को उनकी केजरीवाल के साथ बैठक हुई थी। संकेत हैं कि वह मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

अगर ऐसा हुआ तो हम आप का साथ देगी। मौलाना और आचार्य प्रमोद ने खुद चुनाव न लड़ने की भी घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें