फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मोदी सरकार को 420 नंबर देता हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन
'एक साल के लिए मैं केंद्र की मोदी सरकार को 420 नंबर देता हूं। यह सरकार 420 से भरी हुई है। जो कहती है वो करती नहीं है। मोदी सरकार खुद भ्रष्टाचार में फंस गई है। अगर ऐसा नहीं है तो कब का काला धन देश में आ जाता।'
विज्ञापन


यह कहना है शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक का। मंगलवार को वह अलीगढ़ एमयू कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने आए थे।

अमर उजाला से खास बातचीत में मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि देश तभी तरक्की करेगा जब देश से भ्रष्टाचार खत्म होगा। एक साल बीत गया है, लेकिन मोदी सरकार ने एक दिन भी भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश नहीं की है।
Trending Videos
विज्ञापन

'गुस्सैल स्वभाव के हैं आजम खान'

उन्होंने टाइम मैगजीन का हवाला देते हुए कहा कि स्विस बैंक में देश का इतना काला धन है कि जिसके वापस आने से देश की गरीबी दूर हो जाएगी। लेकिन बड़े-बड़े वादे करने वाली मोदी सरकार ने अब काले धन पर बात करना ही बंद कर दिया है।

मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल को नंबर देने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसी सरकार को 420 नंबर देता हूं। यह सरकार 420 से भरी हुई है। कहते कुछ और करते कुछ और हैं।

मौलाना कल्बे सादिक का कहना है कि वक्फ के मामलों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले यूपी के कबीना मंत्री आजम खान का व्यक्तित्व तो अच्छा है, लेकिन वह गुस्सैल स्वभाव के हैं। इसी के चलते बात का बतंगड़ बनता है। उन्हें चाहिए कि वह अपने गुस्सैल स्वाभाव को काबू में रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें