फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिक्स मैच खेल रहे हैं मोदी और रामदेव'

Mon, 06 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने मोदी और रामदेव की संयुक्त रैली को फिक्स मैच बता दिया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी कहा कि रामदेव और मोदी के बीच मैच फिक्स था।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने समर्थन के लिए बीजेपी और मोदी के सामने कुछ शर्तें रख दी थीं, जिन्हें एक संयुक्त रैली में मोदी ने मान लिया।

खास बात ये कि तालकटोरा स्टेडियम में दोनों की ये संयक्त सभा पहले से तय थी। बाबा रामदेव, बीजेपी और मोदी ने सोशल मीडिया पर इस सभा का प्रचार भी किया था।

लेकिन अचानक से योगगुरु बाबा रामदेव गुस्से में आ गए और उन्होंने बीजेपी और मोदी को सामने समर्थन के लिए कुछ शर्तें रख दीं। उन्होंने कह दिया कि अगर कांग्रेस इन शर्तों को मानने के लिए तैयार होती है तो उसे भी समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है।

इसके बाद हुई तालकटोरा स्टेडियम में रैली जिसमें मोदी और बीजेपी बाबा के सामने नतमस्तक नजर आए। मोदी ने मंच से बाबा की सभी शर्तों पर इकरार की मुहर लगाई और गदगद बाबा ने बीजेपी को समर्थन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब समाजवादी पार्टी और जेडीयू ने इस पर चुटकी लेते हुए इसे एक फिक्स मैच करार दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें