फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलयान ने भेजी 'लाल' ग्रह की पहली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित होने के बाद मंगलयान ने मंगल की पहली तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इन तस्वीरों को ‘नजारा खूबसूरत है’ कैप्शन के साथ सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन


इसरो ने अपने फेसबुक पेज पर भी एक तस्वीर अपलोड की है। मंगल की सतह से 7300 किमी की ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एक गहरा काला गड्ढा दिख रहा है।

इसके अलावा इसरो ने ट्विटर पर तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है कि मंगल की ये पहली तस्वीरें हैं। इन्हें 7300 किमी की ऊंचाई से लिया गया है। इनका आकाशीय रिज्योलुशन 376एम है। नजारा शानदार है।
विज्ञापन

‘नजारा खूबसूरत है’ के साथ तस्वीरें जारी

बुधवार को सफलतापूर्वक कक्ष में स्थापित होने के बाद मंगलयान लाल ग्रह की एक कक्षा में चक्कर काट रहा है। इसरो के मुताबिक इस कक्षा में मंगलयान से मंगल की न्यूनतम दूरी 421.7 किमी और अधिकतम दूरी 76,993.6 किमी है।

इस कक्षा से मंगल का एक चक्कर लगाने में मंगलयान को 72 घंटा, 51 मिनट और 51 सेकेंड का समय लग रहा है। एक बयान में इसरो ने कहा है कि आने वाले समय में मंगलयान का परीक्षण होगा।

इसमें लगे पांच वैज्ञानिक उपकरणों के जरिए लाल ग्रह के बारे में व्यवस्थित जानकारी हासिल की जाएगी।

पहली ही कोशिश में मंगलयान को लाल ग्रह की कक्षा में स्थापित कर इतिहास रचने वाले इसरो का लक्ष्य इस यान के जरिए मंगल की सतह और वहां के खनिज तत्वों के बारे में जानकारी हासिल करने के अलावा इसके वायुमंडल में मीथेन गैस की मौजूदगी का पता लगाना है। मीथेन गैस मंगल पर जीवन का संकेत दे सकता है।
विज्ञापन

तस्वीरें पीएम को भेंट की

इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम ने बृहस्पतिवार को मंगल की पहली तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की।

इसरो के अध्यक्ष के राधाकृष्णन और संगठन के वैज्ञानिक सचिव वी कोटेश्वर राव के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली आई और सुबह में मोदी को तस्वीरें सौंपी।

इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले इसरो द्वारा ट्विटर पर पोस्ट मंगल की तस्वीर पर मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि निश्चिततौर पर ये नजारा शानदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें