मुरादाबाद के डिलारी में एक शादीशुदा प्रेमी द्वारा प्रेमिका का अपहरण करके उसका धर्म बदलवाने का मामला सामने आया है।
छात्रा 26 नवंबर से लापता थी। उसके पिता ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्रा धर्म बदल चुकी है। अपहरण के आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने खुद को गर्भवती बताया है।