चेन्नई के खराब हालात ने देवरिया और संतकबीरनगर के उन परिवारों की नींद उड़ा दी है, जिनके अपने वहां मुसीबत का सामना कर रहे हैं।
देवरिया का एक युवक मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के सिलसिले में वहां है, जबकि संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के एक शख्स की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले जिले के कई युवक भी चेन्नई की आफत में घिर फंसे हैं।
देवरिया के अबुबकर नगर में रहने वाले जहांगीर आलम का बेटा वासिल सिद्दीकी चेन्नई में पल्लावरम स्थित स्कूल ऑफ मैरीटाइम में मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। सेमेस्टर परीक्षा पूरी हो जाने से चार दिसंबर की रात को राप्ती सागर एक्सप्रेस से घर वापसी के लिए उसका रिजर्वेशन था, लेकिन इस बीच चेन्नई में आई आफत में वह घिर गया।