फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता ने कागजों पर बनाई कई कंपनियां!

Fri, 03 Oct 2014 08:34 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल कोर्ट ने अपने फैसले में खुलासा किया है कि 1991-96 के दौरान ‘गैर कानूनी संसाधनों’ को छिपाने को कागजों पर 18 कंपनियां बनाई गई थीं।
विज्ञापन


जांच के बाद कोर्ट ने कहा कि 1991-96 के दौरान कम से कम 18 कंपनियों का पता चला है, लेकिन सबूतों से यह साबित हो गया कि इनमें से किसी का भी इस्तेमाल बिजनेस के लिए नहीं किया गया।

विशेष अदालत में जज जॉन माइकल डी’ कुन्हा ने कहा कि एक ही दिन में एक जैसी शर्तों व नियमों वाली 10 फर्म तैयार कर दी गई, यहां तक कि इनमें से किसी का भी इस्तेमाल बिजनेस के लिए नहीं किया गया।
विज्ञापन


शुरुआत में जयललिता और उनकी सहयोगी शशिकला सिर्फ दो, जया पब्लिकेशंस और शशि इंटरप्राइज में ही शामिल थीं।

याद रहे कि पिछले शनिवार को कोर्ट ने अपने फैसले में जयललिता को चार साल की सजा सुनाने के अलावा 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका था। वह फिलहाल बंगलूरू जेल में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें