महीने में सिर्फ पांच बार मुफ्त एटीएम इस्तेमाल से न सिर्फ आम लोग बल्कि बैंक भी चिंतित दिख रहे हैं। बैंकों में भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते कुछ बैंकों ने एटीएम से ट्रांजेक्शन की संख्या पांच तक सीमित रखने के फैसले पर अमल नहीं किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शहरों में पांच बार से ज्यादा एटीएम इस्तेमाल पर शुल्क लेने की अनुमति देने के बावजूद बैंकों ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
नए घोषणा के मुताबिक ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम से भी महीने में पांच बार से ज्यादा के इस्तेमाल पर शुल्क देना होगा।