फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव ब्लास्ट: मनोहर सिंह ने आरोप कुबूला

Sun, 30 Dec 2012 10:35 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
2006 मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी मनोहर सिंह ने इस साजिश में अपनी भूमिका कुबूल कर ली है। रविवार को विशेष अदालत के सामने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यह दावा किया है। मनोहर सिंह को शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से गिरफ्तार किया गया था और उसे स्पेशल एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में हुए बम ब्लास्ट मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। सरकारी वकील रोहिणी सालियान ने कोर्ट से कहा कि सिंह से ब्लास्ट से जुड़ी काफी जानकारियां मिली हैं। एनआईए ने कोर्ट से कहा कि मनोहर सिंह अन्य आरोपियों तक पहुंचने में भी मददगार साबित हो सकता है।

2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र चौधरी की जानकारी के बाद ही सिंह को गिरफ्तार किया जा सका था। कोर्ट पहले ही चौधरी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर चुकी है और सोमवार को उसे पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें