फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंचे मन्ना डे

Tue, 01 Oct 2013 02:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर गायक मन्ना डे अपने भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भतीजे के खिलाफ अपने बैंक अकाउंट और लॉकर से पैसे और जेवर चुराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने न्यायाधीश सानिब बनर्जी से इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की।

94 वर्षीय मन्ना डे का आरोप है कि उनके भतीजे ने उनके अकाउंट से 12 लाख रुपए नकद और लॉकर से 15 लाख रुपए के जेवर और घड़ी बिना उनकी इजाजत के निकाली है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वे पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

अदालत ने पुलिस को मामले को दस दिनों में जांच पूरी करने और अगले चार हफ्तों में चार्जशीट दायर करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत के अनुसार यह धोखाधड़ी एक राष्ट्रीय बैंक की उत्तर कोलकाता की शाखा में की गई है। हालांकि मन्ना डे के भतीजे ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें