फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन ने पाक आने के न्यौते पर कहा- ना

Wed, 05 Dec 2012 09:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्पष्ट किया किया कि उनका पाकिस्तान जाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। इसके लिए वहां अनुकूल परिस्थितियां होनी चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ऐसा उन्होंने जुलाई में न्यौता देने पर सीधे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से कहा। जरदारी ने मनमोहन सिंह को 28 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर उनके पाकिस्तान स्थित पैतृक स्थान गाह की यात्रा करने के लिए पत्र लिखा था।

जरदारी ने कहा था कि यदि गुरु नानक के जन्मदिवस पर मनमोहन आएंगे तो पाकिस्तान के लोगों के बीच अच्छा संदेश जाएगा तथा दोनों देशों के बीच धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पत्र में लिखा था कि आपके पाकिस्तान आने से दोनों देशों के बीच संबंधों को ज्यादा बेहतर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारत पाकिस्तान के साथ आर्थिक- वाणिज्यिक कारोबार बढ़ाना चाह रहा था पर 2008 में मुम्बई हमले के जिम्मेदार लोगों को दंड देने के मुद्दे को लेकर यह लटक गया। भारत को नहीं लगता है कि संबंधों में कोई बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन


भारत हानि-लाभ के आधार पर सामान्य संबंध चाहता है। इस समय यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले हफ्ते पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक यहां आने वाले हैं। मुंबई हमले के मामले में यहां आने वाले पाकिस्तानी न्यायिक आयोग को मंजूरी देने पर भारत विचार कर रहा है।

इस संबंध में भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि यह आयोग सकारात्मक रवैये के साथ उन तथ्यों पर काम करे जिसके लिए उसे गठित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें