फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना से हिमाचल के मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे पीएम

Sat, 27 Oct 2012 07:51 AM IST
ऊना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहली बार ऊना आएंगे। 28 अक्तूबर को प्रस्तावित एक दिवसीय ऊना दौरे के तहत पीएम दोपहर बाद ऊना पहुंचेंगे। चुनावी बेला पर मनमोहन सिंह ऊना से ही पूरे राज्य के मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी 28 अक्तूबर को ही सुबह 11 बजे चौथी दफा ऊना का रुख करेंगी। मायावती इससे पहले तीन बार ऊना आ चुकी हैं।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिंद्र धर्माणी ने बताया कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी 1977 में चुनावी बेला पर ऊना आई थीं। उस समय इंदिरा ग्राउंड निर्माणाधीन था। इंदिरा की जनसभा उसी ग्राउंड में होने से उस मैदान का नाम इंदिरा मैदान पड़ा। इसके बाद दिसंबर 1979 में भी इंदिरा ऊना पहुंचीं थीं। हालांकि उस दौरान इंदिरा प्रधानमंत्री नहीं थीं। 1988 में प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ऊना आए थे। ऊना में स्वां तथा स्वां की सहायक नदियों में बाढ़ आई थी। बाढ़ प्रभावित इलाकों का राजीव गांधी ने दौरा किया था।
 
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय डोगरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 28 को ऊना में जनसभा के बाद दिल्ली लौटेंगे। बसपा के जिला मीडिया प्रभारी शैलेष दुबे कहते हैं कि मायावती करीब दस वर्ष पूर्व पहली बार ऊना आई थीं। संतोषगढ़ में रविदास मंदिर किसी ने गिरा दिया था। मायावती ने सरकार को अल्टीमेटम जारी करते हुए तुरंत मंदिर का निर्माण शुरू करने को कहा था। इससे मंदिर का बिना देर किए निर्माण शुरू हो पाया था। इसके  बाद मायावती 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान तथा 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान ऊना पहुंची।
विज्ञापन


भाजपा शहरी उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा कहते हैं कि 1982 में विधानसभा चुनाव के समय अटल विहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर तथा 1979 में मोरारजी देसाई भी ऊना आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें