फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलगेट पर मनमोहन बोले, मैं हूं पाक-साफ

Wed, 26 Sep 2012 01:19 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयला खदानों की बंदरबांट में सीधे खुद पर भ्रष्टाचार के छींटे आने से स्तब्ध प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सफाई दी कि वह बिलकुल पाक साफ हैं। उन्होंने कहा कि संसद में अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह इसका भरपूर जवाब देंगे। प्रधानमंत्री के बेदाग होने की बात का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भरपूर समर्थन किया, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सियासी मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री की खुलकर हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


कोयला खदानों के आवंटन में खुद पर विपक्ष की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री काफी आहत हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने अपना रुख जाहिर किया। मालूम हो कि कोयला घोटाले को लेकर विपक्ष ने प्रधानमंत्री से सिर्फ इस्तीफा ही नहीं मांगा, बल्कि अपनी मांग पर अड़ते हुए संसद का पूरा मानसून सत्र हंगामे में धो दिया था।

प्रधानमंत्री ने कार्यसमिति के सामने दिल की व्यथा जाहिर करते हुए कहा कि विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते उन्हें संसद में सफाई देने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें इसका मौका मिलेगा तो वह अपने ऊपर लगे हर एक आरोप का जवाब जोरदार तरीके से देंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सफाई पर सोनिया ने खुलकर वकालत की। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होने के लिए पूरी पार्टी का आह्वान भी किया। गौरतलब है कि सोनिया ने संसद सत्र के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी प्रधानमंत्री को बेदाग बताते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पार्टीजनों का आह्वान किया था। कार्यसमिति की बैठक में पीएम और सोनिया के इस रुख के बाद किसी ने कोलगेट पर ज्यादा चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें