फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रभावशाली एशियाई लोगों में सोनिया, मनमोहन

Thu, 18 Apr 2013 12:29 AM IST
नई दिल्ली/लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के 100 प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शीर्ष पांच में जगह मिली है।
विज्ञापन


चीन के नए राष्ट्रपति एवं कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग पहले पायदान पर हैं। खास बात यह है कि 100 लोगों की सूची में 39 भारतीयों ने जगह बनाई है जबकि चीन से केवल 15 लोग हैं।

लंदन में आयोजित एशियाई अवॉर्ड्स के दौरान ‘द एशियन अवॉर्ड्स टॉप 100’ नामक सूची जारी की गई। सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा गया, ‘वह सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


लोकसभा एवं राज्यसभा में उनका विशेष प्रभाव है।’ सूची में गांधी को दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताया गया है।

चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग को तीसरा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चौथा सबसे प्रभावशाली एशियाई बताया गया है।

देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखे जा रहे राहुल गांधी को पांचवां स्थान मिला है। एशियन अवॉर्ड्स के संस्थापक पॉल सागू ने कहा है कि कई घंटों की रिसर्च के बाद सूची को तैयार किया गया है।

इसका मकसद एशिया के सबसे प्रभावशाली लोगों को सामने लाना है। रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी को नौंवा, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 19वां और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल को 20वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें