फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते की मेज पर तनाव घटाने को मिलेंगे मनमोहन-नवाज

Tue, 24 Sep 2013 12:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बातचीत की पेशकश पर हालांकि अपने पत्ते नहीं खोले हैं, मगर विदेश मंत्रालय दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बातचीत का एजेंडा भी तैयार कर लिया है।

कहा जा रहा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ब्रेकफास्ट मीटिंग आगामी 29 सितंबर को होगी और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आमने सामने की बातचीत होगी।

बैठक न्यूयॉर्क के मैनहट्टन होटल में होगी, जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त राष्ट्र की 68वीं आमसभा की बैठक में शिरकत के दौरान रुकेंगे।

हालांकि मंत्रालय की ओर से सोमवार को भी कहा गया कि फिलहाल प्रधानमंत्री के पूरे कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयॉर्क में मुलाकात की संभावना की पुष्टि विदेश मंत्रालय के अतिविशिष्ट सूत्र ने भी की है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने बातचीत का एजेंडा भी तैयार कर लिया है।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुंबई हमला मामले के दोषियों को हर हाल में सजा सुनिश्चित करने के साथ ही सीमा पार के आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा इस दौरान वह पाकिस्तान में शरण लिए उन मोस्ट वांटेड आतंकियों को भारत सौंपने की भी गंभीरता से मांग करेंगे।

उक्त अधिकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने तैयारी पूरी कर ली है। पूरी तैयारी आमने सामने की बातचीत को ध्यान में रख कर की गई है। एजेंडे में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने जैसे विषय को भी शामिल किया गया है।

हालांकि जब तक बातचीत की तारीख तय न हो जाए, तब तक अंतिम रूप से इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
वैसे भी अमेरिकी यात्रा से पूर्व स्थाई सिंधु आयोग की चार दिवसीय 109वीं बैठक आयोजित करने पर सहमति के साथ ही मुंबई हमला मामले में पाक जांच आयोग के भारत आने पर बनी सहमति से यह साफ हो गया है कि दोनों देश द्विपक्षीय दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सिंधु आयोग की बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है।

उल्लेखनीय है कि नवाज की विस्तृत बातचीत की पेशकश पर भारत ने आधिकारिक रूप से अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

बीते दिनों विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और विदेश सचिव सुजाता सिंह ने फिर दुहराया था कि बातचीत से पहले पाकिस्तान वार्ता के लिए उचित माहौल तैयार करे।

हालांकि इन सब के बीच नवाज-मनमोहन की मुलाकात तय कराने के लिए कूटनीतिक पहल भी दोनों ही ओर से लगातार जारी रही।

इस क्रम में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के विशेष दूतों ने दुबई में बात की थी, जबकि बीते दिनों इसी संबंध में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच भी बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें