फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा और सरलता से दिल जीत रहे मनमोहन-गुरशरण

Tue, 20 Nov 2012 11:51 AM IST
नाम पेन्ह से उदय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह क्यों सबसे अलग हैं और क्यों उनसे मिलने वाला शख्स उनका मुरीद बनकर रह जाता है, यह कंबोडिया की राजधानी नाम पेन्ह में देखने को मिला। आसियान के दस शासनाध्यक्षों और पूर्व एशिया के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री यहां कोई ऐसा काम करना नहीं भूल रहे, जिससे यहां के लोग और राजनयिक उनके मुरीद न हो जाएं। बड़े से बड़े नेता से बातचीत में वह भारत से उसके संबंधों का जिक्र करना नहीं भूलते। मनमोहन सिंह की सरलता में सेवा का रत्न जड़ रही हैं उनकी पत्नी गुरशरण कौर।
विज्ञापन


गुरशरण सोमवार को आसियान देशों के शासनाध्यक्षों की पत्नियों को अपने साथ कंबोडियन स्कूल आफ ब्लाइंड एंड डेफ चिल्ड्रेन ले गईं। नाम पेन्ह में चलने वाले इस स्कूल में गुरशरण कौर जितनी देर रहीं, बच्चों से ही उनकी खूबियों पर बातचीत करती रहीं। उनके इस तरह के सेवा भाव को उनके साथ गई दूसरे शासनाध्यक्षों की पत्नियों ने भी सराहा।

गुरशरण कौर की सरलता का यह रूप सोमवार शाम को उस समय भी नजर आया जब आसियान मुल्कों के शीर्ष नेता डिनर के लिए जमा हुए। लेकिन, सबके आकर्षण का केंद्र रहे भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह। हल्की बादामी रंग की शर्ट और काली पैंट में वे अपने पुराने अध्यापक रूप में नजर आ रहे थे। ऐसी ड्रेस में वह अक्सर चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाने के दौरान नजर आते थे।
विज्ञापन


इस डिनर के दौरान लगभग सभी राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने जिस खुशनुमा तरीके से गुरशरण कौर से आ-आकर मुलाकात की, वह उनकी सरलता और सेवा को सम्मान की तरह नजर आ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें