फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी हैं दानव, कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू

Sat, 09 Nov 2013 02:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजियों का दौर चरम पर पहुंच गया है। ताजा बयानों में मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी को 'दानव' कहा है तो भाजपा ने कहा है कांग्रेस को डिप्रेसन का डेंगू हुआ है।
विज्ञापन


बहराइच रैली के दौरान मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले नरेंद्र मोदी को मनीष तिवारी ने दानव कहा है।

सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी ऐसे बोलते हैं जैसे 'दानव' प्रवचन दे रहा है। मनीष तिवारी का ये बयान मोदी के बहराइच में दिए भाषण के जवाब में था।

नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में तीसरी विजय शंखनाद रैली के दौरान कहा था कि यूपीए सरकार ने मीडिया को एडवाइजरी जारी करके मोदी को लाइव न दिखाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस दरअसल पटना में हुई गांधी मैदान रैली के दौरान राहुल गांधी की दिल्ली रैली को नजर अंदाज किए जाने से खफा थी। इसी के मद्देनजर सरकार ने ये आदेश जारी किए।

नरेंद्र मोदी के इस बयान से भड़के सूचना प्रसारण मंत्री ने राजनैतिक भाषा की मर्यादा लांघते हुए मोदी को दानव तक कह डाला। मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी ये बताएं कि गुजरात में मीडिया को कितनी आजादी है।

तिवारी ने मोदी से सवाल पूछा कि टीओआई के संपादक पर देशद्रोह का किसने किया था? इसी दौरान मनीष तिवारी ने मोदी की तुलना एक दानव से की।

भाजपा बोली, कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू
मनीष तिवारी के इस बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को डिप्रेशन का डेंगू हुआ है। इसी के प्रभाव में कांग्रेस के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें