सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोद्री पर करारा हमला बोला है। देश का कर्ज उतारने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी कहीं पूरे देश को गुजरात न बना दें।
मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी के बयानों से उनको चिंता होती है क्योंकि इनसे उनकी मंशा झलकती है। आशंका जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात में 2002 की घटनाओं को देश के दूसरे हिस्सो में दोहरा सकते हैं।
गौरतलब है कि मोदी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने गुजरात का कर्ज उतार दिया है, अब देश का कर्ज उतारना है।
मनीष तिवारी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने तिवारी के बयान को बकवास करार देते हुए कांग्रेस को असम के दंगे, गोधरा कांड और 1984 के सिख दंगों को याद करने की बात कही।