फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी से दूर अब लंबे सफर पर निकलेगा मंगलयान

Sat, 30 Nov 2013 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल ग्रह की गुत्थियों को सुलझाने के लिए एक बेहद लंबे सफर पर निकले मंगलयान की परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। शनिवार आधी रात के बाद इसको पृथ्वी की कक्षा से निकलकर मंगल के लिए अंतर्ग्रहीय सफर पर निकलना है। इसरो ने मंगलयान के इस 300 दिनों की यात्रा की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

 
मंगलयान को मंगल के सफर पर भेजने के लिए 648 मीटर प्रति सेकेंड के अतिरिक्त वेग की जरूर होगी। इसके लिए यान में लगे 440 न्यूटन के लिक्विड अपोजी मोटर (एलएएम) में रात 12.49 बजे 23 मिनट तक फायर किया जाएगा। इससे धरती की कक्षा में घूमने वाला यह यान इसके प्रभाव वाले घेरे से दूर हो जाएगा।

इस तरह लंबी यात्रा पूरी करने के बाद सितंबर 2014 में मंगल की कक्षा में प्रवेश करेगा। मंगल की कक्षा में पहुंचने के बाद लाल ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के अनुसार यान की गति को कम करने के लिए इसमें लगे इंजन में एक बार फिर फायर किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मंगलयान परियोजना के निदेशक एम अन्नादुरई ने कहा कि सब कुछ सामान्य है और ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलयान को धरती की कक्षा से निकालकर अंतर्ग्रहीय सफर पर भेजना बेहद अहम प्रक्रिया है। पांच नवंबर को पीएसएलवी- सी25 राकेट के जरिए छोड़ा गया मंगलयान अब तक पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर काटता रहा है।
विज्ञापन


इसरो के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सटीकता का काफी ख्याल रखना पड़ता है ताकि यान सही प्रक्षेप पथ पर पहुंच सके।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें