दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। महाराष्ट्र के निकट नासिक के घोटी में ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।
इस हादसे में पांच लोगों के मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इन 10 डिब्बों में 2 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं।
रेलवे अधिकारियो की तरफ से अभी कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। रेलवे अधिकारियों ने यह भी बताया कि अभी इस बात की जांच की जा रही है यह हादसा कैसे हुआ।
बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। और घायलों को तुरंत मदद दी जा रही है।
रेलवे ने अभी यह हेल्पलाइन नंबर- 0251-2311499 उपलब्ध कराया है। इस नंबर पर घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है