फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का किया विरोध तो कर दी युवक की हत्या

Mon, 03 Dec 2012 08:52 AM IST
हसायन (हाथरस)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने रविवार देर शाम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके भतीजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का है।
विज्ञापन


हसायन थाना क्षेत्र के गांव महेबा में रविवार देर शाम कुछ लोगों ने लक्ष्मण सिंह की पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी। लक्ष्मण सिंह के भाई वीरेश पाल को जब इसकी खबर मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गया। उसने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इन लोगों ने उसे लाठी-डंडों और सरिया से पीटना शुरू कर दिया।

वीरेश का भतीजा अवधेश और जितेंद्र जब उसे बचाने आए तो यह लोग उस पर भी हमलावर हो गए। इन लोगों ने अवधेश को भी जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वीरेश एवं अवधेश को बागला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वीरेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अवधेश का बागला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें