फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के साल भर बाद भी नहीं किया सेक्स, पति गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2013 02:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर पत्नी को तंग करने के मामलों के बारे में आपने खूब सुना होगा। लेकिन यह घटना कुछ खास है। इसमें पति को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वह पत्नी से सेक्स नहीं करता था।
विज्ञापन


कोयम्बटूर में महिला पुलिस ने एक व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि वह शादी के एक साल बाद भी अपने पत्नी को यौन संबंध बनाने या सेक्स से वंचित रखे हुए था।

दरअसल, उसकी मांग थी कि पहले पत्नी दहेज की मांग पूरी करे, उसके बाद वह सेक्स करेगा। 16 महीने से अपने पति रमेश (23) के हाथों मानसिक उत्पीड़न सहने के बाद प्रिया (22) ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इनकी शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। पति ने मांग की, कि प्रिया उसे पांच लाख रुपए नकद और गहने सौंप दे। और उसने यह भी कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक वह यौन संबंध नहीं बनाएगा।
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उसके मां-बाप की तलाश की जा रही है, जिन्होंने प्रिया को तंग करने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें