फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम रखने के आरोपी ने जज के सामने हाथ काटा

Thu, 11 Apr 2013 12:27 AM IST
मदुरै/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2011 में भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की ‘जन चेतना यात्रा’ के दौरान कथित तौर पर पाइप बम रखने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट के सामने ब्लेड से अपना हाथ लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन


जाकिर हुसैन नाम के इस शख्स पर आरोप हैं कि उसने आडवाणी की यात्रा के दौरान पाइप बम रखने की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने पर हुसैन ने कहा कि वह आतंकवादी नहीं है और अचानक से उसने ब्लेड से अपना बायां हाथ काट डाला।

उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने कहा कि उसकी स्थिति गंभीर नहीं है। 28 मार्च को तिरुनगर स्थित अपने घर से गिरफ्तार किए गए हुसैन के पास ब्लेड कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


28 अक्टूबर, 2011 को जब आडवाणी का काफिला आलम पट्टी के पुल से गुजर रहा था, तो वहां एक बम पाया गया था, जिसे समय रहते डिफ्यूज कर लिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें