इस समय जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के बीच में हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी लगातार होने वाली विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं।
ममता ने सोमवार को कहा कि मोदी को पहले अपने देश और अपने लोगों को जानना चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने तंज करते हुए कहा, "वह अच्छी सरकार की अध्यक्षता कर रहे हैं। लेकिन इस अच्छी सरकार के नौ महीनों में वह 11 विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं। मुझे उनकी विदेश यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर वह ज्यादा समय विदेशों में बिताएंगे तो देश का ध्यान कौन रखेगा?"