फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बोलीं, समाचार प्रदूषण फैला रहा मीडिया का एक वर्ग

Tue, 16 Oct 2012 12:28 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनलों पर राज्य सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने सोमवार को यहां कहा कि मीडिया का एक वर्ग राज्य सरकार को निशाना बनाने के लिए प्रशासन की छवि खराब करने पर तुले हैं।
विज्ञापन


इसके लिए गलत नकारात्मक खबरों और अफवाहों का सहारा लिया जा रहा है। यहां तक कि वे (न्यूज चैनल) मेरे बयान को भी तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं। यहां एक विशेष पूजा समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। ममता ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग तथ्यों को दबाकर ‘समाचार प्रदूषण’ फैला रहा है।

सीएम के अनुसार हर दिन बलात्कार की घटनाओं को इस तरह हाईलाइट किया जा रहा है जैसे पूरा राज्य बलात्कारियों की भूमि बन गया हो। इन लोगों द्वारा बलात्कार की घटनाओं को महिमामंडित किया जा रहा है, जिसे जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि नकारात्मक पत्रकारिता केवल बर्बाद करती है, अब सकारात्मक पत्रकारिता करने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने साथ ही मीडिया पर व्यापारिक हितों को ज्यादा तवज्जो देने का आरोप भी लगाया। सरकार पर नियंत्रण करने की कोशिश करने वालों को चेतावनी देते हुए ममता ने कहा कि मैं ऐसे लोगों को राजनीति में उतरने और सरकार चलाकर दिखाने की चुनौती देती हूं। ममता ने कहा कि मीडिया सरकार के अच्छे पक्ष को दिखाने की बजाय नकारात्मक छवि पेश कर राज्य की संस्कृति को बर्बाद करने पर तुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें