फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मालदा में बीएसएफ और स्थानीय लोगों में हुआ संघर्ष'

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में सांप्रदायिक तनाव नहीं है। उन्होंने मालदा में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को कहा कि यह सांप्रदायिक हिंसा की घटना नहीं बल्कि स्थानीय लोगों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच संघर्ष की घटना थी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अलग मामला है। इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं थी। यह बीएसएफ की स्थानीय लोगों की आपसी झड़प थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको इस बारे में सवाल नहीं करना चाहिए था।

इस घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। हमने हालात पर काबू पा लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य में कोई तनाव नहीं

मालूम हो कि रविवार को अल्पसंख्यकों की ओर से निकली एक रैली के दौरान उसमें शामिल लोगों ने जमकर बवाल किया था। इस दौरान 40 वाहन जला दिए गए थे। लोगों ने कालियाचक थाने में तोड़फोड़ व आगजनी की थी।

पुलिस का कहना है कि बीएसएफ के एक वाहन के आगे निकलने के प्रयास में रैली में शामिल लोगों से कहासुनी हुई और उसके बाद ही हिंसा भड़की। ममता ने शुक्रवार को यहां वैश्विक व्यापार सम्मेलन के दौरान भी दावा किया था कि राज्य में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं है।

केंद्र ने इस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर, भाजपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें