फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष की शरण में ममता बनर्जी!

Tue, 08 Oct 2013 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। चाहे फैसला लेने का उनका तरीका हो या फिर केंद्र सरकार से टकराव।
विज्ञापन


इस बार वे फिर सुर्खियों में हैं लेकिन कुछ खास वजह से। मुश्किलों से लड़ने के लिए ममता बनर्जी अब ज्योतिष का सहारा ले रही हैं।

टीओआई के मुताबिक ज्योतिषी की सलाह पर ममता अपना घर बदल रही हैं। वह अपने दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित घर से पॉश अलीपोरा इलाके की आलीशन इमारत में जाने वाली हैं।

अपने कालीघाट वाले घर में ममता जन्म से ही रह रही हैं। उनके साथ पूरा परिवार भी रहता है।

सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी को ज्योतिषी ने घर और ऑफिस हुगली नदी के पश्चिम में बदलने की सलाह दी थी। उनका ऑफिस हावड़ा के मंदिरतला में पहले ही शिफ्ट हो चुका है।
विज्ञापन


पुराने घर से बहुत अलग
अगर ममता अलीपोरा में आकर रहती हैं तो यह उनके पुराने घर से बिल्कुल अलग होगा। यह इमारत दो एकड़ जमीन पर बनी हुई है। इसमें 8 से 10 कमरे, एक बड़ा कॉन्फ्रेंस रूम और एक हॉल है। ममता बनर्जी अब तक कालीघाट स्थित अपने घर में भाई के परिवार के साथ रहती थीं।

पूर्व नगर निगम अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने यहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को इमारत का एक दौरा किया। इस क्षेत्र के आसपास 24 परगना एसपी ऑफिस, एक रेलवे ऑफिस, कमांड हॉस्पिटल और भारतीय कृषि-बागवानी सोसायटी भी स्थित है।

नगर निगम अधिकारी नाखुश
प्रशासनिक और सिविक बॉडी की एक टीम सोमवार को इमारत का दौरा करने जाने वाली थी लेकिन आखिरी समय में कार्यक्रम स्थगित हो गया।

एक सिविक अधिकारी के अनुसार प्रपोजल पर विचार किया जा रहा है और उनसे बोरो ऑफिस को शिफ्ट करने के लिए एक उपयुक्त जगह ढूंढने का काम दिया गया है।

अधिकारी के अनुसार ऑफिस बदलने से नगर निगम के कुछ अधिकारी खुश नहीं हैं। इसमें कई विभाग सिविल इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, सफाई और निर्माण विभाग भी शिफ्ट करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें