फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या बढ़ने के कारण हो रहे हैं रेप: ममता

Fri, 22 Mar 2013 09:52 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बलात्कार के मामलों में तेजी के लिए बढ़ती जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पिछले साल नवंबर महीने तक कोलकाता में बलात्कार के जहां 45 मामले दर्ज किए गए, वहीं दिल्ली में इस अंतराल में इस तरह के 621 केस दर्ज हुए।

ममता ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है। कारें बढ़ रही हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर और शॉपिंग मॉल तक बढ़ रहे हैं। मल्टीप्लेक्स आ रहे हैं। युवा वर्ग अधिक आधुनिक हो रहा है।
विज्ञापन


क्या आप इसका स्वागत नहीं करेंगे। ममता ने सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल की जनसंख्या उतनी ही ही है जितनी बिधान चंद्र रॉय के समय हुआ करती थी। आप कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन


आप कहते हैं कि बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा बढ़ती जनसंख्या की वजह से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखबार बलात्कार की घटनाओं को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।

उन्होंने साथ ही कहा कि शुरुआत में महिलाएं ऐसे मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराने से डरती थीं। अब ऐसा नहीं है, जो अच्छा संकेत है।

आंकड़ों का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि कोलकाता में 2010 में 32, 2011 में 38 और 2012 में 45 रेप के मामले दर्ज हुए।

वहीं राज्य की बात करें तो प. बंगाल में 2010 में 2279, 2011 में 1650 और नवंबर 2012 तक 1836 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।

ममता के अनुसार 2011 में दिल्ली में 453, मुंबई में 221, बंगलूरू में 97 और चेन्नई में 76 रेप के मामले दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें