पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले अभी कांग्रेस और वाम मोर्चा गठजोड़ की कवायद चल ही रही है, लेकिन मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यक वोटों पर निगाह रखते हुए गोपनीय रूप से जमाते-उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख सिद्दीकुल्ला चौधरी के साथ तालमेल की बात लगभग पक्की कर ली है।
ममता ने बुधवार को राज्य सचिवालय में चौधरी से मुलाकात की थी। उसी दौरान तालमेल की बात लगभग तय हो गई। जानकार सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान चौधरी ने ममता से विधानसभा की 12 सीटें मांगी थीं।
इसके जवाब में ममता ने उनको 12 की बजाय पांच सीटों का भरोसा दिया है। इसके साथ ही उनकी पार्टी को राज्य मंत्रिमंडल में जगह देने की भी बात कही है।