फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग पर बरसीं ममता

Sun, 07 Jul 2013 12:12 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को एकबार फिर राज्य चुनाव आयोग पर जमकर बरसीं। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग पर राज्य सरकार की सलाह के बगैर ही एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यही नहीं उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से भी किनारा कर लिया।

कई चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों पर आयोग से बढ़ते टकराव पर ममता ने कहा कि राज्य की जनता अपने मतों के जरिये उचित जवाब देगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं मतदान के जरिये लोकतांत्रिक तरीके से बदला लूंगी। हम हरेक को मतदान द्वारा जवाब देंगे।’

ममता ने बैठक में हिस्सा न लेने पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य चुनाव आयोग को फैक्स के जरिये सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

चूंकि आयोग बैठक में बगैर हमें सुने अपने सभी फैसले एकतरफा लेता है, इसलिए हमने इसमें शामिल नहीं होने का निर्णय किया।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही पंचायत चुनावों की तिथियों में फेरबदल करने की राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए इसे तय तारीखों 11, 15,19,22 और 25 जुलाई को ही कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें