देश के 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दो शहीदों को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन और शहीद नायक नीरज कुमार सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र के सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मेजर मुकुंद वरदराजन और शहीद नायक नीरज सिंह कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद सैनिकों की पत्नियों को अशोक चक्र सौंपा।