महिषासुर दिवस के मुद्दे पर संसद में एक बार फिर संग्राम देखने को मिला। शुक्रवार को विपक्ष ने एक सुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माफी की मांग की।
विपक्ष का आरोप है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने जनभावनाओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए मां दुर्गा को लेकर अपमानित की टिप्पणी की है। राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हमने उन्हें मां दुर्गा पर टिप्पणी के दौरान रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं रूकी।
कांग्रेस नेता के मुताबिक, वो राज्य सभा में ऐसी निंदनीय टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके बाद तुरंत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सामने आई। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने सदन में जो भी पढ़ा वह दस्तावेज विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुझे मिले थे। ये दस्तावेज सरकार की ओर से नहीं रखे गए।