फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल बिन महात्मा गांधी अधूरे: पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 139 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी पटेल के बिन अधूरे थे।
विज्ञापन


मोदी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस तरह स्वामी विवेकानंद के बिना रामकृष्ण परमहंस अधूरे हैं उसी तरह सरदार पटेल के बिना महात्मा गांधी भी अधूरे लगते हैं। हालांकि सरकार ने पटेल की जयंती का भव्य आयोजन तो किया लेकिन आज के ही दिन मारी गईं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मोदी इंदिरा मेमोरियल नहीं गए।

शुक्रवार को विजय चौक पर ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडा दिखाकर रवाना करने के बाद कुछ दूर तक हजारों लोगों के साथ पीएम भी इस दौड़ में शामिल हुए। एकता दिवस समारोह में मोदी ने 1984 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन देश की एकता के लिए समर्पित कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 30 साल पहले उनकी जयंती पर हमारे अपने लोग मारे गए। इस घटना ने देश की एकता को हिला कर रख दिया।
Trending Videos

मोदी नहीं गए इंदिरा मेमोरियल

मोदी ने कहा कि तमाम दिक्कतों के बावजूद पटेल राष्ट्रीय एकता की अपनी सोच पर कायम रहे। भले ही मोदी इंदिरा मेमोरियल नहीं गए लेकिन उन्होंने देश की पहली महिला पीएम को याद करते हुए कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है।

मोदी ने कहा कि इतिहास और विरासत को विचारधारा के संकीर्ण दायरे में नहीं बांटना चाहिए और इस बात को याद रखना चाहिए कि जो देश अपने इतिहास का सम्मान नहीं करता, वह इसका सृजन भी नहीं कर सकता। स्वतंत्रता आंदोलन और देश की एकता में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा की योजना बनाने की जिम्मेदारी पटेल को सौंपी थी जिसे उन्होंने कामयाबी के साथ पूरा किया।

मोदी ने सरदार पटेल की तुलना चाणक्य से करते हुए कहा कि जिस तरह सदियों पहले चाणक्य ने राजे-रजवाड़ों को एक करने का काम किया था उसी तरह सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। सरदार पटेल की याद में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौजूदगी में मोदी ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई।

इसके अलावा ‘रन फॉर यूनिटी’ में सुशील कुमार, वीरेंद्र सहवाग, विजेंद्र सिंह और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि की अनदेखी से कांग्रेस नाराज

मोदी सरकार की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि की अनदेखी किए जाने पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार के इस रवैये से उसकी संकीर्ण मानसिकता का पता चलता है।

साथ ही यह उन लोगों का अनादर है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। पहले की कांग्रेस सरकारें इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया करती थीं। वहीं इस बार मोदी सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया।

गौरतलब है कि सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एक ही दिन यानी 31 अक्तूबर को होती है। इस बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पहल किसी दूसरे नेता के योगदान को कमतर करने की कोशिश नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें