संसदीय कार्यमंत्री राजीव शुक्ला मुंबई में सस्ती दर में जमीन पाने के मसले पर बुरे तरह से घिर गए हैं।
राजीव शुक्ला इन दिनों नए तरीके के विवाद का सामना कर रहे हैं। यह विवाद मुंबई में एक जमीन से जुड़ा है। मुंबई में अंधेरी के पॉश इलाके में राजीव शुक्ला को जमीन आवंटित की गई।
बाजार में उस जमीन की कीमत लगभग 100 करोड़ है। जबकि उसे राजीव शुक्ला को एक लाख से भी कम में दिया गया। यह जमीन राजीव शुक्ला को राजीव शुक्ला एजुकेशन सोसाइटी के नाम से मिली है।
मजे की बात यह है कि राजीव शुक्ला की पत्नी की संस्था को दी गई जमीन के कागजात मंत्रालय में उपलब्ध नहीं हैं। एक आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया गया कि इस मामले की फाइल पिछले साल मंत्रालय में लगी आग में जल गई।
अब इस मसले पर राजनीति भी होनी शुरू हो गई है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि 100 करोड़ रुपये की जमीन कौड़ियों के भाव दिए जाने के मामले पर पर्दा डालने के लिए फाइल जलने का बहाना बनाया जा रहा है।